• आसानी से अपने सितारे को नाम दें
  • तेज़ शिपिंग या इंस्टेंट डिजीटल डिलीवरी
  • हमारे अनोखे ऐप्स से अपना सितारा देखें

हमारे बारे में

88 तारामंडलों और 12 राशियों के बारे में सब कुछ जानें

हम सभी ने बिग डिपर, लिटिल डिपर और 12 राशियों के बारे में सुना है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आधुनिक खगोलविदों ने आकाश को 88 तारामंडलों में विभाजित किया है? आगे पढ़ें, जानें कि आपको तारामंडलों और राशियों के बारे में क्या पता होना चाहिए, और यह पता करें कि आप अपने क्षेत्र से कौन-से नक्षत्र देख सकते हैं!

तारामंडल और राशियां

आप अपने क्षेत्र से कौन-से नक्षत्र देख सकते हैं?

आप किसी तारामंडल को देख सकते हैं या नहीं यह इस पर निर्भर करता है कि आप कहां रहते हैं। कुछ तारामंडल दुनिया के अधिकांश हिस्सों से दिखाई देते हैं, जबकि दूसरों के लिए, आपको दुनिया की दूसरी तरफ़ तक सफ़र करना पड़ सकता है। नीचे दिए गए नक़्शे पर आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आप किस अक्षांश पर हैं।

अक्षांश दुनिया भर में पूर्व से पश्चिम तक जाने वाली काल्पनिक समानांतर रेखाओं की श्रृंखला है, और इन्हें डिग्री में बताया जाता है। भूमध्य रेखा 0 डिग्री पर है, जबकि उत्तरी ध्रुव +90° (90 डिग्री उत्तर) और दक्षिणी ध्रुव -90° (90 डिग्री दक्षिण) पर है। उदाहरण के लिए, न्यूयॉर्क +40°, लंदन +52°, और रियो डि जेनेरो लगभग -23° पर स्थित हैं।

दुनिया के अक्षांश

हमारे विश्व अक्षांश नक़्शे के साथ आसानी से जानें कि आप किस अक्षांश पर हैं

अब जब आप जान गए हैं कि आप किस अक्षांश पर हैं, तो आप पता कर सकते हैं कि क्या आप अपने क्षेत्र से किसी विशिष्ट नक्षत्र को देख सकते हैं या नहीं। नीचे दी गई तालिका में हमने तारामंडल परिवार को सूचीबद्ध किया है। इसके अलावा, हमने तारामंडल देखने के लिए सबसे अच्छे महीने के बारे में भी बताया है। आप इसके नाम पर क्लिक करके हर तारामंडल के बारे में अधिक जानकारी पा सकते हैं।

तारामंडलपरिवारअक्षांशसबसे अच्छा इस समय देखा जा सकता है
Andromedaपर्सियस+90° से -40°नवंबर
Antliaलकायले+45° से -90°अप्रैल
Apusबेयर+5° से -90°जुलाई
Aquilaहर्क्यूलिस+85° से -75°सितंबर
Aquariusज़ोडिएक+65° से -90°अक्टूबर
Araहर्क्यूलिस+25° से -90°जुलाई
Ariesज़ोडिएक+90° से -60°दिसंबर
Aurigaपर्सियस+90° से -40°फरवरी
Bootesसप्तर्षिमंडल+90° से -50°जून
Caelumलकायले+40° से -90°जनवरी
Camelopardalisसप्तर्षिमंडल+90° से -10°फरवरी
Capricornusज़ोडिएक+60° से -90°सितंबर
Carinaहेवनली वॉटर्स+20° से -90°मार्च
Cassiopeiaपर्सियस+90° से -20°नवंबर
Centaurusहर्क्यूलिस+30° से -90°मई
Cepheusपर्सियस+90° से -10°अक्टूबर
Cetusपर्सियस+70° से -90°दिसंबर
Chamaeleonबेयर0° से -90°अप्रैल
Circinusलकायले+20° से -90°जून
Canis Majorओरियन+60° से -90°फरवरी
Canis Minorओरियन+85° से -75°मार्च
Cancerज़ोडिएक+90° से -60°मार्च
Columbaहेवनली वॉटर्स+45° से -90°फरवरी
Coma Berenicesसप्तर्षिमंडल+90° से -60°मई
Corona Australisहर्क्यूलिस+40° से -90°अगस्त
Corona Borealisसप्तर्षिमंडल+90° से -50°जुलाई
Craterहर्क्यूलिस+65° से -90°अप्रैल
Cruxहर्क्यूलिस+20° से -90°मई
Corvusहर्क्यूलिस+60° से -90°मई
Canes Venaticiसप्तर्षिमंडल+90° से -40°मई
Cygnusहर्क्यूलिस+90° से -40°सितंबर
Delphinusहेवनली वॉटर्स+90° से -70°सितंबर
Doradoबेयर+15° से -90°जनवरी
Dracoसप्तर्षिमंडल+90° से -15°जुलाई
Equuleusहेवनली वॉटर्स+90° से -70°सितंबर
Eridanusहेवनली वॉटर्स+60° से -90°दिसंबर
Fornaxलकायले+50° से -90°दिसंबर
Geminiज़ोडिएक+90° से -60°फरवरी
Grusबेयर+35° से -90°अक्टूबर
Herculesहर्क्यूलिस+90° से -50°जुलाई
Horologiumलकायले+20° से -90°दिसंबर
Hydraहर्क्यूलिस+60° से -90°अप्रैल
Hydrusबेयर+5° से -90°दिसंबर
Indusबेयर+25° से -90°सितंबर
Lacertaपर्सियस+90° से -35°अक्टूबर
Leoज़ोडिएक+90° से -65°अप्रैल
Lepusओरियन+60° से -90°फरवरी
Libraज़ोडिएक+65° से -90°जून
Leo Minorसप्तर्षिमंडल+90° से -45°अप्रैल
Lupusहर्क्यूलिस+35° से -90°जून
Lynxसप्तर्षिमंडल+90° से -35°मार्च
Lyraहर्क्यूलिस+90° से -40°अगस्त
Mensaलकायले0° से -90°जनवरी
Microscopiumलकायले+45° से -90°सितंबर
Monocerosओरियन+75° से -85°फरवरी
Muscaबेयर+10° से -90°मई
Normaलकायले+30° से -90°जुलाई
Octansलकायले+5° से -90°अक्टूबर
Ophiuchusहर्क्यूलिस+80° से -80°जुलाई
Orionओरियन+85° से -75°जनवरी
Pavoबेयर+15° से -90°सितंबर
Pegasusपर्सियस+90° से -60°अक्टूबर
Perseusपर्सियस+90° से -35°दिसंबर
Phoenixबेयर+30° से -90°नवंबर
Pictorलकायले+25° से -90°फरवरी
Piscis Austrinusहेवनली वॉटर्स+50° से -90°अक्टूबर
Piscesज़ोडिएक+90° से -65°नवंबर
Puppisहेवनली वॉटर्स+40° से -90°मार्च
Pyxisहेवनली वॉटर्स+50° से -90°मार्च
Reticulumलकायले+20° से -90°जनवरी
Sculptorलकायले+50° से -90°नवंबर
Scorpiusज़ोडिएक+40° से -90°जुलाई
Scutumहर्क्यूलिस+70° से -90°अगस्त
Serpensहर्क्यूलिस+80° से -80°जुलाई
Sextansहर्क्यूलिस+80° से -80°अप्रैल
Sagittaहर्क्यूलिस+90° से -70°सितंबर
Sagittariusज़ोडिएक+55° से -90°अगस्त
Taurusज़ोडिएक+90° से -65°जनवरी
Telescopiumलकायले+30° से -90°अगस्त
Triangulum Australeहर्क्यूलिस+15° से -90°जुलाई
Triangulumपर्सियस+90° से -50°दिसंबर
Tucanaबेयर+15° से -90°नवंबर
Ursa Majorसप्तर्षिमंडल+90° से -30°अप्रैल
Ursa Minorसप्तर्षिमंडल+90° से -10°जून
Velaहेवनली वॉटर्स+30° से -90°मार्च
Virgoज़ोडिएक+80° से -80°मई
Volansबेयर+10° से -90°मार्च
Vulpeculaहर्क्यूलिस+90° से -55°सितंबर

सुझाव: आप मुफ़्त OSR Star Finder App को भी इंस्टॉल कर सकते हैं, जो आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए उपलब्ध है, और पता कर सकते हैं कि आपके क्षेत्र से कौन-से तारामंडल दिखाई देते हैं।

राशि और अन्य तारामंडल परिवार

तारामंडल परिवार नक्षत्रों के संग्रह होते हैं, जो आकाशीय क्षेत्र में निकट हो सकते हैं या इनमें समान ऐतिहासिक उत्पत्ति या समान पौराणिक विषय जैसी कोई विशेषता होती है। सन् 1975 में, खगोलविद डोनाल्ड हॉवर्ड मेंज़ेल ने कई पारंपरिक समूहों को इकट्ठा किया और उन्हें समायोजित किया ताकि उनके मुट्ठी भर समूहों में सभी 88 आधुनिक तारामंडल शामिल हो जाएं। तारामंडल परिवारों में शामिल हैं: सप्तर्षिमंडल (अरसा मेजर) परिवार, पर्सियस परिवार, हरक्यूलिस परिवार, ओरियन परिवार, हेवनली वॉटर्स, बेयर परिवार, लाकायले परिवार और अंत में, लेकिन कम नहीं, प्रसिद्ध ज़ोडिएक

12 राशियां या ज़ोडिएक

12 राशियां या ज़ोडिएक (छवि क्रेडिट: Pixabay)

राशि के बारे में 25 बातें

परिभाषा के अनुसार, ज़ोडिएक या राशि एक चक्र है जिसमें बारह, 30° विभाजन हैं, और जो पूरे वर्ष के दौरान सूर्य के पथ पर केंद्रित रहते हैं। चंद्रमा और दिखने वाले ग्रहों के मार्ग भी यहाँ उपस्थित हैं और राशियों की पट्टी के करीब रहते हैं। राशियों की पट्टी बारह राशियों से बनी है। इसलिए आप लोगों को यह कहते हुए सुन सकते हैं कि चंद्रमा मेष में है, या मिथुन सूर्य के करीब है। राशियों से कुंडलियां या राशिफल बनते हैं। राशिफल एक व्यक्ति के जन्म के समय राशि चक्र के स्थान के आधार पर की गई भविष्यवाणियाँ हैं। कुछ लोग अपनी कुंडलियों के पूर्वानुमानों के अनुसार अपना पूरा जीवन जीते हैं। नीचे हमने राशियों के बारे में 25 और बातें बताई हैं।

1. सबसे पहले ज्ञात ज्योतिषीय अभिलेख 1645 ईसा पूर्व के बाबिल जितने पुराने हैं। सबसे पहली ज्ञात कुंडली लगभग 410 ईसा पूर्व जितनी पुरानी है।

2. राशि चक्र की उत्पत्ति का पता मिस्र के समय में पाया जा सकता है (समय रखना और कैलेंडर के पीछे का विज्ञान)। ज्योतिषीय और खगोलीय दोनों ग्रंथों के लेखक, टॉलेमी, के साथ ग्रीस ने भी इसमें योगदान दिया। रोमन “सिद्ध” पुरुष (दो सम्राटों सहित) ने क़ानून लिखे और सितारों के आधार पर लोगों को परामर्श दिए।

3. ज़ोडिएक शब्द ग्रीक भाषा से आया है, और इसका अनुवाद और अर्थ है, जानवर। परंतु, राशिफल के सभी चिह्न जानवरों से नहीं बने होते हैं।

4. राशि चिह्न आकाशीय नक्षत्रों पर आधारित होते हैं जो उनके पैटर्न को दर्शाते हैं। प्रत्येक राशि चार श्रेणियों में से एक में आती है; वायु, जल, पृथ्वी और अग्नि।

5. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आपकी जन्म तिथि आपके राशि तत्व को निर्धारित करती है। यह तत्व आपके जीवन को संतुलन में रखने और दूसरों के साथ आपकी संगतता निर्धारित करने में मदद करेगा और आपके व्यक्तित्व को प्रभावित करेगा।

6. वायु चिह्न हैं: मिथुन, तुला, कुंभ। वायु चिह्न में पैदा हुए लोग होशियार होते हैं, लेकिन उनके बर्ताव का अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता है और उन्हें समझ पाना आसान नहीं होता है।

7. जल चिह्न हैं: कर्क, वृश्चिक, मीन। ये लोग बहुत भावुक और संवेदनशील होते हैं, और दूसरों के साथ इनका तालमेल अच्छा रहता है।

8. पृथ्वी चिह्न हैं: वृषभ, कन्या, मकर। ये लोग व्यावहारिक, भरोसेमंद और स्थिर स्वभाव के होते हैं।

9. अग्नि चिह्न हैं: मेष, सिंह, धनु। ये लोग काम पूरा करने में काफ़ी अच्छे रहते हैं, भावुक होते हैं, और वे अपने अंतर्ज्ञान के अनुसार चलते हैं।

10. ज्योतिष शास्त्र लोगों की सोच से कहीं ज़्यादा जटिल होता है। जन्म तिथि के अलावा, सूर्य की तुलना में पृथ्वी का स्थान और जन्म का समय भी महत्वपूर्ण होता है।

11. राशि चक्र मध्ययुगीन स्टेन्ड ग्लास में पाया जाता है। इसका एक उदाहरण फ़्रांस में स्थित एंगर्स कैथेड्रल है। चर्च के अंदर स्थित स्टेन्ड ग्लास में सभी 12 राशियों का प्रतिनिधित्व किया गया है।

12. आकाशीय ज़ोडिएक की अपनी विशेष चमक है जिसे ज़ोडिएकल लाइट कहते हैं। यह हल्की, त्रिकोणीय आकार की नर्म रोशनी रात के आकाश में सफ़ेद रंग में चमकती है। यह चमक अपने पथ पर चलते हुए सूरज से आती है। यह वसंत में सूर्योदय से पहले और शरद ऋतु में सूर्यास्त के बाद सबसे साफ़ दिखती है।

13. हालांकि, ज़ोडिएक को बारह समान भागों में विभाजित किया गया है, लेकिन सूर्य हर चिह्न में समान समय नहीं बिताता है। उदाहरण के लिए, वृश्चिक की तुलना में कन्या सूर्य के देशांतर मार्ग का पांच गुना ज़्यादा हिस्सा लेती है, जिसके कारण अन्य चिह्नों को कम हिस्सा मिलता है।

राशि चिह्न

छवि क्रेडिट: Pixabay

12 राशियों की सूची

अगर आपका जन्म इन तिथियों के बीच हुआ है, तो आप हैं…?

मेष

  • तिथि: 21 मार्च – 19 अप्रैल
  • चिह्न: भेड़
  • गुण: मुस्तैद, रौबिले, डटे रहने वाले, प्रभावी, महत्वाकांक्षी

वृषभ

  • तिथि: 20 अप्रैल – 20 मई
  • चिह्न: बैल
  • गुण: सुरक्षित, सूक्ष्म शक्ति, प्रशंसात्मक, शिक्षाप्रद, धैर्यवान

मिथुन

  • तिथि: 21 मई – 20 जून
  • चिह्न: युग्म
  • गुण: मिलनसार, अनिश्चित, जिज्ञासु, बुद्धिमान, परिवर्तनशील

कर्क

  • तिथि: 21 जून – 22 जुलाई
  • चिह्न: केकड़ा
  • गुण: भावनात्मक, कूटनीतिक, गंभीर, आवेगी, चयनात्मक

सिंह

  • तिथि: 23 जुलाई – 22 अगस्त
  • चिह्न: सिंह
  • गुण: शासक, मुहब्बती, उदार, वफ़ादार, पहल करने वाला

कन्या

  • तिथि: 23 अगस्त – 22 सितम्बर
  • चिह्न: कुंवारी कन्या
  • गुण: विश्लेषणात्मक, व्यावहारिक, चिंतनशील, चौकस, विचारशील

तुला

  • तिथि: 23 सितम्बर – 22 अक्टूबर
  • चिह्न: तराज़ू
  • गुण: संतुलन, न्याय, सत्य, सौंदर्य, पूर्णता

वृश्चिक

  • तिथि: 23 अक्टूबर – 21 नवम्बर
  • चिह्न: बिच्छू
  • गुण: क्षणिक, अपनी इच्छा पर चलने वाला, उद्देश्यपूर्ण, ज़िद्दी

धनु

  • तिथि: 22 नवम्बर – 21 दिसम्बर
  • चिह्न: सेन्टोर
  • गुण: दार्शनिक, चलते रहने वाला, प्रयोग करने वाला, आशावादी

मकर

  • तिथि: 22 दिसम्बर – 19 जनवरी
  • चिह्न: बकरा
  • गुण: दृढ़ संकल्पी, हावी, डटे रहने वाला, व्यावहारिक, ज़िद्दी

कुंभ

  • तिथि: 20 जनवरी – 18 फ़रवरी
  • चिह्न: जल धारक
  • गुण: ज्ञानी, मानवतावादी, गंभीर, अतंर्ज्ञानी, दोगुला

मीन

  • तीथि: 19 फ़रवरी – 20 मार्च
  • चिह्न: मछली
  • गुण: बदलता रहने वाला, गहरी सोच, कल्पनाशील, प्रतिक्रियाशील, अनिश्चित
तारामंडल नक़्शा

छवि क्रेडिट: Pixabay

तारामंडलों के बारे में 20 तथ्य

1. अंग्रेज़ी शब्द “constellation” लैटिन शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ है “सितारों का समूह”।

2. सबसे पहले किसानों ने तारामंडलों का उपयोग किया था। कुछ क्षेत्रों में, ऋतुओं का परिवर्तन बहुत सूक्ष्म होता था। रोपण और कटाई के लिए किसान सितारों पर निर्भर करते थे।

3. खगोलविदों ने आकाश को 88 विभिन्न तारामंडलों में विभाजित किया है।

4. हम जानते हैं कि तारामंडल सदियों से मौजूद रहे हैं। 4000 ईसा पूर्व में ऐतिहासिक अभिलेख (मेसोपोटामियन संस्कृति) सितारों के इन समूहों के बारे में बताते हैं। होमर की महाकाव्य कविता, द ओडिसी, तारामंडलों के बारे में बताती है। 400 साल बाद, क्नीडस के यूडोक्सस ने 43 तारामंडलों के बारे में लिखा।

5. 150 ईसवी में, अलेक्ज़ेड्रियाई खगोलशास्त्री, टॉलेमी, ने द एल्मागेस्ट लिखी। यह पुस्तक खगोलीय डेटा का एक संग्रह थी। टॉलेमी ने दावा किया कि डेटा 8वीं शताब्दी ईसा पूर्व में बेबीलोनिया से लिया गया था।

6. तारों को समूहों में बांटा गया है। 21 उत्तरी तारामंडल हैं: एंड्रोमेडा, एक्विला, ऑरिगा, बूट्स, कैसियोपिया, सेफ़स, कोरोना बोरियेलिस, सिग्नस, डेल्फ़िनस, ड्रैको, इकूलियस, हर्क्यूलिस, लायरा, ऑफ़ियुकस, पेगासस, पर्सियस, सैजिटा, सर्पेंस, ट्रायंगुलम, अरसा मेजर (सपतऋषि) और अरसा माइनर (ध्रुवमत्स्य).

7. 17 दक्षिणी तारामंडल हैं: Ara, कैरिना, प्युपिस, वेला, कैनिस मेजर, कैनिस माइनर, सेंटॉरस, सेटस, कोरोना ऑस्ट्रैलिस, कोरवस, क्रेटर, एरिडेनस, हाइड्रा, लेपस, लुपस, ओरियन और पाइसिस ऑस्ट्रिनस.

8. ज्योतिष शास्त्र का 12 राशि चक्र नक्षत्रों का अपना समूह है: मेष, कुंभ, कर्क, मकर, मिथुन, सिंह, तुला, मीन, धनु, वृश्चिक, वृषभ और कन्या.

9. सन् 1536 में, जर्मन ग्लोब निर्माता, कैस्पर वोपेल, ने सूची में दो और तारामंडल जोड़ दिए। उन्हें इस नाम से जाना जाता है: कोमा बेरेनिसिस और एंटीनस। इन्हें 1930 में एक्विला में विलीन कर दिया गया।

10. प्राचीन यूनान में, दक्षिणी सितारों वाले किसी भी तारामंडल का नाम नहीं दिया गया था। सन् 1589 में, डच खगोलशास्त्री, प्लांकियस, ने दक्षिणी आकाशीय की शून्यता को भर दिया। उन्होंने क्रक्स और ट्रायंगुलस अंटार्कटिकस बनाया। आगे जाकर, उन्होंने कई और तारामंडल बनाए।

तारामंडल और राशियां

11. नक्षत्रों को नाम देने के लिए यूनानी ज़िम्मेदार हैं। ये नाम उनके पौराणिक नायकों और कथाओं से आए थे।

12. समुद्र में घूमते जहाज़ अपना रास्ता ढूंढने के लिए तारों का उपयोग करते थे। पोलारिस (ध्रुव तारा) और अरसा माइनर (लिटिल डिपर तारामंडल) का उपयोग अक्षांश (उत्तर/दक्षिण) का पता लगाने के लिए किया जाता था।

13. हिंदू संस्कृति में, नक्षत्र शब्द का अर्थ है चंद्रमा की हवेली। एक नक्षत्र सूर्य के मार्ग पर 27 (कभी-कभी 28) क्षेत्रों में से एक है। उनके नाम उनके संबंधित क्षेत्रों में उपस्थित सितारों के सबसे प्रमुख स्वरूप से संबंधित होते हैं।

14. प्रत्येक तारामंडल का एक पौराणिक यूनानी कहानी से संबंध है। इन कहानियों में अक़्सर नाराज़ देवता और रहस्यमय प्राणी शामिल होते हैं।

15. तारामंडल सितारों से बने होते हैं जो पास भी होते हैं और दूर भी। कुछ सितारे इसलिए तेज़ चमकते हैं क्योंकि वे पृथ्वी के करीब हैं। कुछ तारे इसलिए तेज़ चमकते हैं क्योंकि वे बहुत बड़े हैं।

16. सभी लोग सभी तारामंडल नहीं देख सकते हैं। कुछ तारामंडल अपने स्थान की वजह से दिखाई नहीं देते हैं। इसके अलावा, वर्ष का मौसम तय करता है कि कौन से तारमंडल दिखाई देंगे।

17. हाइड्रा क्षेत्र में सबसे बड़ा तारामंडल है। यह आकाश का 3.16% हिस्सा लेता है।

18. सबसे छोटा तारामंडल क्रक्स है। यह आकाश का केवल 0.17 प्रतिशत हिस्सा लेता है।

19. बिग डिपर और लिटिल डिपर को क्षुद्रग्रह माना जाता है। क्षुद्रग्रह किसी तारामंडल के भीतर पाए जाने वाले तारों का एक छोटा पैटर्न होता है।

20. बाईस विभिन्न तारामंडलों के नाम अंग्रेज़ी के “C” अक्षर से शुरू होते हैं।

अगली बार जब आप रात के आसमान को देखें, तो इन नक्षत्रों और राशियों में से किसी एक को ढूंढने में थोड़ा समय बिताएं। ये सुंदर और आकर्षक हैं। इसके अलावा, अब आप बस कुछ ही क्लिक्स में किसी भी तारामंडल में अपने ख़ुद के सितारे को नाम दे सकते हैं। सितारे को नाम दें, इसे 3डी में देखें और इसे OSR Star Finder App की मदद से खोजें!

अपने पसंदीदा नक्षत्र में अभी एक सितारे को नाम दें!