• आसानी से अपने सितारे को नाम दें
  • तेज़ शिपिंग या इंस्टेंट डिजीटल डिलीवरी
  • हमारे अनोखे ऐप्स से अपना सितारा देखें

वन मिलियन स्टार्स: हमारे आकाशगंगा के पड़ोस को खोजें

04 Dec 2015

वन मिलियन स्टार्स ऐप के साथ अपने ही घर के आराम से ब्रह्मांड की तलाश करें। अपने वेब ब्राउज़र से सितारों तक यात्रा करने का यह क्रांतिकारी तरीका है। वन मिलियन स्टार्स ऐप के माध्यम से आप दस लाख सितारें देख सकते हैं, जिनमें खगोलशास्त्रियों के द्वारा नामित सितारों के साथ Online Star Register (OSR) पर निजीकृत किए गए सितारे शामिल हैं। ब्रह्मांड का सफर करें और 3डी में सितारों और आकाशगंगा का अनुभव करें।!

 वन मिलियन स्टार्स

वन मिलियन स्टार्स अनेक स्टार कैटालॉगों के साथ Online Star Register पर नामित सितारों के वास्तविक डेटा का उपयोग करता है। जब आप Online Star Register में एक सितारे को नाम देते हैं, तो आप उसे तुरंत वन मिलियन स्टार्स में ढूंढ़ सकते हैं।

वन मिलियन स्टार्स ऐप के साथ आप क्या कर सकते हैं?

ब्रह्मांड की विशालता को समझने में आपका दिमाग़ झनझना जाता है, लेकिन वन मिलियन स्टार्स ऐप की मदद से आप हमारे आकाशगंगा से परिचित हो सकते हैं! OSR के इस एप्लिकेशन के साथ, आप हमारी आकाशगंगा की यात्रा करके अंतरिक्ष की कल्पना कर सकते हैं। आप अल्फ़ा सेन्टोरी, सीरियस और पोलारिस जैसे खगोलविदों द्वारा नामित 87 लोकप्रिय सितारों को देख सकते हैं, और साथ ही Online Star Register पर नामित सितारों को भी तलाश करके देख सकते हैं।

जब आप Online Star Register पर सितारे को नाम देते हैं, तो आप उसे फौरन वन मिलियन स्टार्स पर देख पाएंगे। OSR कोड के साथ आप अपने सितारे तक उड़कर जा सकते हैं और उसका 3डी में पूरी तरह अनुभव कर सकते हैं। क्या आप जानना चाहेंगे कि यह कैसे काम करता है? एक सितारे को देखें.

हमारा वीडियो देखें

वन मिलियन स्टार्स प्रोजेक्ट की खूबसूरती और उसके इंटरैक्टिव स्वभाव का विश्वास उसे देखने पर ही किया जा सकता है। नीचे दिए गए हमारे वीडियो को देखें जो आपको इस एप्लिकेशन के बारे में बताता है। इसके बाद, वन मिलियन स्टार्स पर जाएं और ब्रह्मांड के यात्री बन जाएं!

वन मिलियन स्टार्स में से एक को अभी नाम दें!

वन मिलियन स्टार्स के बारे में

वन मिलियन स्टार्स हमारे सौर मंडल के पास खगोल वैज्ञानिकों के द्वारा जाने हुए लगभग दस लाख सितारों की कल्पना करता है। इस डेटाबेस के सितारों में 490,932 व्यक्तिगत कणों के रूप में प्रदर्शित होते हैं, प्रत्येक में वास्तविक आकाशीय निर्देशांकों के साथ सितारे के रंग को दर्शाते तारे के वर्णक्रम सूचकांक उपस्थित हैं। डाटा सितारों के HYG, HIPPARCOS और RAVE कैटालॉगों के अलावा Online Star Register में नामित सितारों के डाटा का संकलन है।

साइट में अनेक HTML5 फीचर उपस्थित हैं जो ये साइट को पूरी तरह इंटरैक्टिव बनाते हैं। फीचरों में शामिल है वेबजीएल लाईब्रेरी THREE.js और अनेक अन्य ओपन सोर्स लाइब्रेरियाँ, जैसे चाँस, हाउलर, वैग्नर, रामडा और ओबो। क्योंकि वैज्ञानिक और खगोलशास्त्री हमेशा सीखते रहते हैं, और उनके सिद्धांत और खोजें विकासशील होती हैं, पूर्ण सटीकता की गारंटी नहीं दी जा सकती है। तो, कृपया इस कल्पना का प्रयोग तारों के बीच यात्रा करने के लिए न करें। हो सकता है कि आप खो जाएं:)

क्रेडिट

वन मिलियन स्टार्स बनाने के क्रेडिट जाता है:

  • MinMax विकास के लिए
  • Oleg Galkin (Neoclassic) आवाज़ की रचना और ध्वनियों का उत्पादन

क्योंकि वन मिलियन स्टार्स को विकसित होने के लिए बनाया गया था ग्रहों, नक्षत्रों, और खगोलीय घटनाओं जैसे नए तत्वों को जोड़ दिया जाएगा। कृपया हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन-अप करें और हमारी ताज़ा खबरों के बारे में सबसे पहले जानकारी पाएं!