• आसानी से अपने सितारे को नाम दें
  • तेज़ शिपिंग या इंस्टेंट डिजीटल डिलीवरी
  • हमारे अनोखे ऐप्स से अपना सितारा देखें

हमारे बारे में

मैं OSR स्टार मैप का उपयोग कैसे कर सकता/सकती हूँ?

OSR स्टार मैप के साथ (जो आपके OSR गिफ़्ट पैक के साथ आता है) आप आसानी से अपने नये सितारे की स्थिति पता कर सकते हैं। स्टार मैप आपके सितारे की स्थिति के साथ, किसी विशिष्ट जगह, तारीख़, और समय पर दिखने वाले खगोलीय आकाश को भी दर्शा सकता है।

क्या आप सोच रहे हैं कि OSR स्टार मैप का उपयोग करके अपने सितारे को कैसे खोजें? इस वीडियो को देखें और जानें कि रात के आकाश में One Million Stars नाम के उदाहरण स्टार को कैसे खोजना है। One Million Stars के लिए स्टार कोऑर्डिनेट हैं: RA 13h03m33.35 -49°31’38.1” dec 4.83 mag Cen। वीडियो में दिए गए चरणों का पालन करके आप अपने सितारे को ढूंढ पाएंगे और एक स्टारगैज़िंग प्रो बन जाएंगे!

उत्तरी गोलार्ध या दक्षिणी गोलार्ध?

OSR स्टार मैप के दो पहलू हैं: एख पहलू का उपयोग तब किया जाता है जब आप उत्तरी गोलार्ध में सितारों की तलाश करते हैं, और दूसरे पहलू का प्रयोग तब किया जाता है जब आप दक्षिणी गोलार्ध में सितारों की तलाश करते हैं।

  • उत्तरी गोलार्ध के लिए नक्शा भूमध्य रेखा (यूरोप, एशिया, उत्तरी अमेरिका और उत्तरी अफ्रीका) के ऊपर प्रयोग किया जाता है।
  • दक्षिणी गोलार्ध के लिए नक्शा भूमध्य रेखा (ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणी अमेरिका, दक्षिणी अफ्रीका, और अंटार्कटिका) के नीचे उपयोग किया जाता है।

इसके अलावा, डिग्री (15/30/45/60/75) के साथ अनेक आर्क्स पारदर्शी डिस्क पर मुद्रित किए गए हैं।
ये खगोलीय आकाश के दृश्य क्षेत्र की सीमाओं का संकेत देने वाले अक्षांश की डिग्रियाँ हैं। अगर आकाश स्पष्ट है, तो खगोलीय आकाश कहाँ पर दिखाई दे रहा है, इसका अनुमान लगाकर आसानी से पता लगाया जा सकता है कि कौन-से आर्क का उपयोग किया जाना चाहिए (खगोलीय आकाश के बारे में पता लगाने के लिए अधिक जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है)।

RA 13h03m33.35 -49° के निर्देशांक की स्थिति का निर्धारण करना

स्थित को 5 कदमों में निर्धारित किया जाता:

1. आपको नज़र आने वाले गोलार्ध के आधार पर निर्धारित करें कि स्टार मैप का कौन-सा साइड उपयोग करना है। इस उदाहरण में, हम सेन्टोरस नक्षत्र की तरफ़ देख रहे हैं, जो दक्षिणी गोलार्ध से सर्वोत्तम रूप से नज़र आता है।
2. बाहरी रिंग पर 13घं और 03मि की तलाश करें और इसे 5 मिनट पर राउन्ड अप करें (पैमाना 5 मिनट तक सटीक है)। यह दायां आरोहण है (RA)।
3. इस बिंदु से बाहरी रिंग से लेकर मध्य तक एक काल्पनिक रेखा बनाएं। मध्य की तरफ़ जुड़ने वाली सभी रेखाओं के पैमानों का इस काल्पनिक रेखा के समान विभाजन है। इस तरह से, आप अद्योगति (dec) का निर्धारण कर सकते हैं।
4. इस रेखा पर तबतक चलते रहें जबतक आप -49 डिग्री बिंदु तक नहीं पहुँचते (पैमाने में 10 डिग्री की वृद्धि है)।
5. 13घं03मि-49° सितारे की स्टार मैप पर स्थिति है। इस स्थिति को चिह्नित कर लें ताकि अगली बार आप इसे आसानी से अपना सितारा ढूंढ़ने के लिए इस्तेमाल कर सकें।

दिखाई देने वाले खगोलीय आकाश का निर्धारण करना

दिखाई देने वाले खगोलीय आकाश का निर्धारण 2 चरणों में किया जाता है:

1. पारदर्शी डिस्क में एक टाइमस्केल होता है जिसे घंटों में मापा जाता है। नक्शे के भीतरी रिंग में दिन और महीने का विभाजन होता है। डिस्क को ऐसे घुमाएं कि पारदर्शी डिस्क पर समय के पैमाने के विभाजन की रेखा (वह समय जब आप सितारे देख रहे हैं) नक्शे की वर्तमान तारीख़ के हिस्से से मेल खाता हो। उदाहरण के रूप में, 13 अगस्त को 23:00 बजे देखने का प्रयास करें।
2. अभी आपने आक्षाँश के जिस भाग का निर्धारण किया है यह वह हिस्सा है जैसा इस पल में खगोलीय आकाश दिखाई दे रहा है।

खगोलीय आकाश में सितारे की स्थिति पता करना

अब, स्टार मैप का उत्तरी हिस्सा (पारदर्शी डिस्क पर मुद्रित) उत्तर की तरफ़ पोइंट करें। कुछ देर देखने के बाद, आप उस पोइंट और समय पर जिस तरह खगोलीय आकाश दिखाई दे रहा है, उसे पहचान पाएंगे। सबसे ज़्यादा नज़र आने वाले सितारों का उपयोग करके, अब आप अपने सितारे की स्थिति का निर्धारण कर सकते हैं।

अपने सितारे का पता करने और उसे देखने के लिए आप कई और नविनतम तकनीकों का प्रयोग कर सकते हैं। अगर आप रात के आकाश में अपने सितारे की तलाश करने के और तरीकों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस लेख को पढ़ें