• आसानी से अपने सितारे को नाम दें
  • तेज़ शिपिंग या इंस्टेंट डिजीटल डिलीवरी
  • हमारे अनोखे ऐप्स से अपना सितारा देखें

सूरज: ब्रह्मांड का सबसे चमकीला सितारा

30 Jun 2021

सबसे चमकीला सिता

हैलो सूरज! क्या आप हमेशा ब्रह्मांड के सबसे चमकीले तारे के बारे में जानना चाहते थे? हमारे पास सूरज के बारे में कुछ मज़ेदार बातें हैं! आगे पढ़ें और हमारे सबसे चमकदार सितारे, सूरज, के बारे में और जानें!

सूरज हमारे सौरमंडल के बीचोंबीच मौजूद एक तारा है। इस ब्लॉग में हम अपने सूर्य के बारे में कुछ रोचक और मज़ेदार तथ्य आपको बताएंगे। क्या आप जानते हैं कि ब्रह्मांड का सबसे परफ़ेक्ट गोल प्राकृतिक वस्तु हमारा सूरज है? इसके अलावा, यह हमारे सौर मंडल का सबसे चमकीला तारा भी है। हमारे सूर्य के बारे में ज़्यादा जानना चाहते हैं? आगे पढ़ें!

हमारे सबसे चमकीले सितारे की शुरुआत

लगभग 4.6 अरब साल पहले एक बड़े आणविक बादल के क्षेत्र में पदार्थों के गुरुत्वाकर्षण पतन से हमारा सूरज बना था। केंद्रीय द्रव्यमान इतना गर्म हो गया कि उसके केंद्र में परमाणु संलयन, यानी न्यूक्लियर फ़्यूज़न, शुरू हो गया। लगभग सभी तारे इसी तरह से बनते हैं। हमारी पृथ्वी पर हमारे सूर्य के बड़े प्रभाव को प्रागैतिहासिक काल से सच माना जाता है। कुछ संस्कृतियां हमारे सूरज को सौर देवता के रूप में मानती हैं। सूर्य के चारों ओर अपनी कक्षा में पृथ्वी का घूमना सौर कैलेंडर का आधार है, जिनमें से एक ग्रेगोरियन कैलेंडर भी है। यही वह कैलेंडर है जो दुनिया भर में आजकल सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

सूरज कैसा दिखता है?

यह एक आम ग़लतफ़हमी है कि सूरज पीला या नारंगी रंग का है। जब हमारा सूर्य आकाश में नीचे की तरफ़ होता है, तो वायुमंडलीय प्रकीर्णन इसे पीला, लाल, नारंगी या मैजेंटा बना देता है। लेकिन अंतरिक्ष से देखने पर सूरज का रंग सफ़ेद दिखता है। लेकिन, हमारा सूर्य दरअसल सभी रंगों का मिश्रण है, जो हमारी आंखों को सफ़ेद या पीले रंग में दिखाई देते हैं। हमारा सूरज लगभग पूरी तरह गोल है। इसका ऑब्लेटनेस, यानी ध्रुवीय चपटापन, लगभग 9 मिलियनवां है, जिसका मतलब है कि इसके ध्रुवीय व्यास और इसके भूमध्यरेखीय व्यास से सिर्फ़ 10 किलोमीटर का अंतर है। हमारा सूर्य और उसकी धूप पृथ्वी पर जीवन के लिए ऊर्जा का अब तक का सबसे बड़ा स्रोत है। इसका व्यास लगभग 1.39 मिलियन किलोमीटर है! हमारा सूरज हमारे सौर मंडल के कुल द्रव्यमान का लगभग 99,86% हिस्सा है। सूर्य के द्रव्यमान का तीन चौथाई भाग हाइड्रोजन से बना है। बाकी हिस्सा ज़्यादातर हीलियम, ऑक्सीजन, कार्बन, नियॉन और आयरन है।

सबसे चमकीला सिता

सूरज की विशेषताएं

पृथ्वी के आकाश में -26,74 की परिमाण के साथ सबसे चमकीली वस्तु हमारा सूर्य है। यह अगले सबसे चमकीले तारे, सीरियस, से लगभग 13 बिलियन गुना ज़्यादा चमकीला है। आज तक हमारा सूरज अपने जीवन के सबसे स्थिर हिस्से के लगभग आधे हिस्सा तक पहुँचा है। यह चार अरब से ज़्यादा सालों से नहीं बदला है, और पाँच अरब से ज़्यादा सालों तक काफ़ी हद तक स्थिर रहेगा।

हमारे सूरज को देखें

हमारा सूर्य हमारी आकाशगंगा के केंद्र से लगभग 27,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। हमारा सबसे चमकीला तारा विरल गर्म गैस के एक स्थान में समाहित है। आपने शायद सुना होगा कि आपको सीधे सूरज की तरफ़ नहीं देखना चाहिए। सूरज को नग्न आंखों से देखने से आपकी आंखों की रोशनी हमेशा के लिए बिगड़ सकती है। अगर आप हमारे सूर्य को देखना चाहते हैं, तो आप सोलर व्यूअर का उपयोग करके या टेलीस्कोप में सोलर फ़िल्टर लगाकर सुरक्षित रूप से ऐसा कर सकते हैं।

सूरज के बारे में मज़ेदार तथ्य

क्या आप सूरज के बारे में और बातें जानना चाहते हैं? यहाँ आपके लिए सूरज के दस मज़ेदार तथ्य मौजूद हैं!

> हमारी आकाशगंगा में ग्रहों का गुरुत्वाकर्षण खिंचाव हमारे सूर्य के मार्ग को निर्धारित करता है।
> हमारा सूरज इंद्रधनुष के सभी रंगों को मिलाकर बना हुआ है, जो हमारी आंखों को सफ़ेद दिखाई देता है।
> हमारे सूर्य के अंदर दस लाख पृथ्वी समा सकती है।
> हमारा सूरज 220 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ़्तार से चल रहा है।
> ; हमारा सूरज पृथ्वी की विपरीत दिशा में घूमता है।
> ; हमारे सूरज का एक शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र है। पृथ्वी की तुलना में यह लगभग दोगुना शक्तिशाली है।
> हमारे सूरज की सतह का तापमान लगभग 5,500 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन इसके केंद्र के तापमान की तुलना में यह दरअसल कम है।
> सौर हवाओं से अंतरिक्ष की कुछ और ख़ूबसूरत घटनाएं भी पैदा होती हैं जैसे धूमकेतु की चमकदार पूंछ और ऑरोरा बोरेलिस या उत्तरी रोशनी।
> सूरज की रोशनी को पृथ्वी तक पहुँचने में आठ मिनट का समय लगता है।
> हमारा सूरज आगे जाकर पृथ्वी के आकार के बराबर हो जाएगा।

अब आप हमारे सौर मंडल के सबसे चमकीले तारे के बारे में सब कुछ जानते हैं! सूरज की तरह चमकना चाहते हैं? हमारे ऑनलाइन स्टार रजिस्टर में एक सितारे को नाम दें और ब्रह्मांड का हिस्सा बनें। रात के आकाश में अपने ही तारे को देखने का मज़ा लें।

सूरज की तरह चमकें। एक सितारे को नाम दें!