• आसानी से अपने सितारे को नाम दें
  • तेज़ शिपिंग या इंस्टेंट डिजीटल डिलीवरी
  • हमारे अनोखे ऐप्स से अपना सितारा देखें

हमारे बारे में

मैं सितारे को कैसे ढूंढ़ सकता/सकती हूँ?

स्टार मैप के अलावा कई और भी तरीके हैं जिनकी मदद से आप एक सितारे को ढूंढ़ सकते हैं। OSR स्टार फाइन्डर मोबाइल ऐप और वन मिलियन स्टार्स ब्राउज़र ऐप जैसे अनोखे ऐप्स और साधनों की मदद से OSR आपकी सितारों को ढूंढ़ने में मदद करता है।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अनेक ऐप्लिकेशन्स का उपयोग करके आप One Million Stars नाम के सितारा का कैसे पता लगा सकते हैं। इस उदाहरण सितारे के निर्देशांक हैं RA 13h03m33.35 -49°31’38.1” dec 4.83 mag Cen.

निर्देशांकों के बारे में

  • RA राइट एसेन्शन (दायां आरोहण) का छोटा रूप होता है और dec डेकलिनेशन (अद्योगति) का। ये अक्षांश और देशांतर के समान होते हैं, लेकिन ये आकाश में निर्देशांकों से संबंधित होते हैं
  • Mag का अर्थ होता है परिमाण, जो सितारे की चमक को दर्शाता है। खाली आँखों से देखी जाने वाली सितारों की सीमित चमक लगभग 6.5 होती है। दूरबीन से आप 10 तक के परिमाण देख सकते हैं। उससे अधिक परिमाण देखने के लिए शौकिया टेलिस्कोप के इस्तेमाल का सुझाव दिया जाता है।
  • Cen का यहाँ अर्थ है सेन्टोरस से जो आकाश में उपस्थित 88 नक्षत्रों में से एक है। अगर आपको नक्षत्र पता हो, तो आप एक सितारे को ज़्यादा आसानी से ढूंढ़ सकते हैं।

OSR स्टार फाइन्डर ऐप

OSR स्टार फाइन्डर ऐप से रात के आकाश में सितारे को तलाश करना आसान हो गया है। अपने OSR कोड का उपयोग करके सितारे को ढूंढ़ें, फिर अपने फोन को आकाश की तरफ़ पोइंट करके उसे खोजें। अगर आपको सितारा इसलिए नज़र नहीं आता क्योंकि आप सही गोलार्ध में नहीं हैं, तो ऐप आपकी यह जानने में मदद करेगा कि आपको सितारा कब नज़र आयेगा। ऐप की मदद से आप यह भी जान पाएंगे कि सितारा इस समय किन स्थानों पर नज़र आ रहा होगा।

गूगल अर्थ

गूगल अर्थ के मुफ़्त संस्करण की मदद से सितारे की तलाश करने के लिए इन चरणों का पालन करें:

  1. सॉफ़्टेवेयर को डाउनलोड करके इन्स्टॉल करें
  2. ऊपर के बार में ग्रह का आइकॉन चुनें और ड्रॉपडाउन से ‘स्काई’ का विकल्प चुनें
  3. बाईं ओर सर्च के फिल्ड में निर्देशांकों को 13:03:33.35 -49:31:38.1 के प्रारूप में डालें। इसे आप RA 13h03m33.35 -49°31’38.1” dec 4.83 mag Cen से निकाल सकते हैं।

इसके अलावा, आप अपने सितारे को गूगल स्काई की भी ढूंढ़ सकते हैं, इसके लिए OSR सितारा पृष्ठ पर जाएं। सितारा पृष्ठ का एक उदाहरण यह रहा।

Online Star Register और वन मिलियन स्टार्स

आप Online Star Register में अपने सितारे को वन मिलियन स्टार्स पर जाकर देख सकते हैं। अपने सितार तक जाने के लिए अपने OSR कोड का उपयोग करें। यहाँ पर आप एक सितारे को पास से देख सकते हैं

क्या आप सितारों के देखने के ताज़ा विकल्पों के बारे में खबरें चाहेंगे? ताज़ा खबरों के लिए हमारे न्यूज़लेटर के सदस्य बनें!