• आसानी से अपने सितारे को नाम दें
  • तेज़ शिपिंग या इंस्टेंट डिजीटल डिलीवरी
  • हमारे अनोखे ऐप्स से अपना सितारा देखें

2023 के लिए टॉप 10 जादुई क्रिस्मस गिफ़्ट

07 Nov 2023

क्रिसमस बस आने ही वाला है और आपके नज़दीकी लोगों के लिए जादुई क्रिसमस गिफ़्ट ढूंढने का समय भी आ गया है। इस ब्लॉग में हम आपको शानदार क्रिसमस उपहार ढूँढ़ने के लिए टॉप 10 टिप्स देने वाले हैं!

क्रिसमस गिफ़्ट तलाश करना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि आप अपने प्यारों को एक सोचा-समझा, उपयोगी उपहार देकर सरप्राइज़ करना चाहेंगे। अगर आप किसी अनोखी चीज़ की तलाश में हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं, क्योंकि हमने क्रिसमस 2023 के लिए 10 सबसे अच्छे उपहारों और प्रेरणाओं को यहाँ लिस्ट किया है!

1. क्रिसमस के लिए एक स्टार को नाम दें

अगर आप क्रिसमस के लिए जादुई, पर्सनलाइज़्ड उपहार की तलाश में हैं, तो हमारे पास बिल्कुल बढ़िया चीज़ है। अपने प्यारों के नाम एक सितारा करना कैसा रहेगा? स्टार उपहार से प्राप्तकर्ता की आंखों में चमक आ जाएगी। आप इसे निजी बना सकते हैं और अपने बजट और पसंद के मुताबिक़ इस तोहफ़े में अलग-अलग चीज़ें भी जोड़ सकते हैं।क्रिस्मस गिफ़्ट के तौर पर एक स्टार को नाम दें पर Online Star Register: ब्रह्मांड का सबसे जादुई उपहार!

क्रिस्मस गिफ़्ट के तौर पर एक स्टार को नाम दें

2. क्रिस्मस के लिए कॉम्प्लिमेंट जार तैयार करें

क्रिसमस तब सबसे ख़ास होता है जब इसे दोस्तों, घरवालों और अपने प्यारों के साथ मनाया जाता है। आप उन्हें यह बताकर इसे और भी ख़ास बना सकते हैं कि वो आपके लिए क्या मायने रखते हैं। आपको बस एक कांच का जार और कुछ काग़ज़ चाहिए। उनकी तारीफ़ें लिखें, नोट्स लिखें कि वे आपको कैसे प्रेरित करते हैं और आपको उनकी क्या-क्या चीज़ें पसंद हैं। आप ऐसे लम्हों के बारे में भी लिख सकते हैं जो आपने एक-साथ बिताए हैं। कॉम्प्लिमेंट जार एक बेहतरीन और नए तरीक़े का क्रिसमस तोहफ़ा है।

3. क्रिस्मस गिफ़्ट के तौर पर लंच या डिनर तैयार करें

अगर कोई किसी के लिए घर पर स्वादिष्ट भोजन बनाता है, तो सबको पसंद आता है। किसी के लिए खाना पकाना सच में एक ख़ास और यादगार उपहार है। आप एक साथ मेनू तैयार कर सकते हैं या स्वादिष्ट क्रिसमस डिनर तैयार करके उन्हें सरप्राइज़ कर सकते हैं!

4. एक गरमागरम क्रिस्मस गिफ़्ट दें

सर्दी आ रही है और हवा में थोड़ी ठंडक है। गर्म रहने का समय है। एक साथ वार्म-अप करने के लिए कोई तोहफ़ा क्यों न दिया जाए, जैसे (गर्म) कंबल, मोमबत्तियाँ, मोज़े या ईयरमफ़्स? हर बार जब उन्हें ठंड लगेगी और वो गर्माहट के लिए आपके उपहार का इस्तेमाल करेंगे, तो उन्हें आपकी याद आएगी।

5. क्रिसमस के लिए टैरो कार्ड

अपने प्यारों को टैरो कार्ड उपहार में क्यों न दें? आप जो महसूस कर रहे हैं उसे समझने के लिए टैरो एक कमाल का तरीक़ा है। कार्ड की समझ हासिल करने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन जब आप इन्हें पढ़ना सीख जाते हैं, तो आपके पास सवाल पूछने और चीज़ों को समझने में मदद करने के लिए असीमित संसाधन हो जाते हैं। कई तरह के ख़ूबसूरत टैरो कार्ड सेट मिलते हैं, तो आपको ज़रूर ऐसा कुछ मिल जाएगा जो गिफ़्ट पाने वाले को पसंद आएगा। कुछ टैरो कार्ड सेट्स में सुंदर कलाकृति होती है, लेकिन किताबों, फ़िल्मों या जानवरों पर आधारित सेट भी मिलते हैं।

6. क्रिसमस में तारों को देखने का मज़ा उठाएं

आप किसी प्रॉडक्ट को चुनने के बजाय कोई एक्टिविटी भी गिफ़्ट कर सकते हैं। ऐसी कौन सी चीज़ है जिसे आप एक साथ करना पसंद करते हैं? आप साथ में तारे देख सकते हैं, रात को बाहर घूम सकते हैं, या कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आप हमेशा से करना चाहते थे। ऑप्शन्स कई हैं।

स्टारगेज़िंग OSR टेलिस्कोप

7. क्रिस्मस के लिए अपना केक मिक्स बनाएं

जो लोग मिलजुलकर बेक करते हैं, वे साथ रहते हैं। साथ में समय बिताने के लिए बेकिंग एक अच्छी एक्टिविटी है। क्या आपके पास कुकीज़ या केक की कोई ख़ास रेसिपी है? अपने प्यारों के लिए अपना ख़ुद का केक मिक्स बनाएं और क्रिसमस हॉलिडेज़ का साथ में मज़ा उठाएं!

8. क्रिस्मस के लिए यादें बनाएं

एक ख़ूबसूरत जार या बॉक्स लें और साथ बिताए लम्हों की यादें इकट्ठी करें। आप कॉन्सर्ट या म्यूज़ियम के टिकट, बर्थडे कार्ड, चिट्ठियां, डिनर्स की रसीदें या शायद वाइन की ख़ास बोतल की कॉर्क इसमें डाल सकते हैं। अपने घर में इस मेमोरी जार को देखकर वो ज़रूर ख़ुशी से जगमगा उठेंगे, और यह एक शानदार क्रिसमस तोहफ़ा होगा!

9. क्रिस्मस के लिए क्रिस्टल्स

क्रिस्टल्स अच्छे चमचमाते क्रिसमस गिफ़्ट हैं। ये सिर्फ़ ख़ूबसूरत पत्थर नहीं होते (हालाँकि वे किसी भी इंटीरियर को शानदार बना देते हैं) बल्कि क्रिस्टल्स हमें रिलैक्स करने या संतुलित रहने में भी मदद कर सकते हैं। क्रिस्टल्स के साथ आप अच्छे जज़्बातों को मेनिफ़ेस्ट कर सकते हैं या लक्ष्य सेट कर सकते हैं। ये आपके क़रीबी लोगों को प्रेरित करने के लिए एक शानदार उपहार है।

10. क्रिसमस के लिए ख़ास गहने

क्रिसमस पर गहने हमेशा ही शानदार तोहफ़ा होते हैं। इन्हें स्पेशल बनाएं, जैसे नाम, जन्मदिन या ज़ोडिएक साइन वाला एक लॉकेट या ब्रेसलेट बनवाएं। कई तरह के तोहफ़े मौजूद हैं और आपको आंखों में चमक लाने के लिए कुछ न कुछ ज़रूर मिलेगा!

क्या आपको 2023 के लिए एक अनोखा क्रिसमस उपहार चाहिए? हमने आपको प्यार और ख़्याल से भरे टॉप 10 उपहारों के आइडिया दिए हैं। क्यों न आप एक सितारे को नाम दें, घर पर ख़ुद खाना पकाएं या एक अच्छा सा केक बनाए? इस क्रिसमस पर आप क्या उपहार देने वाले हैं?

क्रिस्मस के मौक़े पर सितारे को नाम दें